1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत

Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत

Redmi Note 15 5G Special Edition : शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड Redmi ने आज आधिकारिक तौर पर अपना Redmi Note 15 5G Special Edition स्मार्टफोन पेश किया है, जो Snapdragon 6 Gen 3 SoC और 50MP डुअल AI कैमरा जैसी खूबियां से लैस है। यह फोन देश में तीन कलर ऑप्शन और इतने ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। आइये नए रेड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Redmi Note 15 5G Special Edition : शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड Redmi ने आज आधिकारिक तौर पर अपना Redmi Note 15 5G Special Edition स्मार्टफोन पेश किया है, जो Snapdragon 6 Gen 3 SoC और 50MP डुअल AI कैमरा जैसी खूबियां से लैस है। यह फोन देश में तीन कलर ऑप्शन और इतने ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। आइये नए रेड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन 2 अप्रैल को Flipkart के ज़रिए भारत में होगा लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

Redmi Note 15 5G स्पेशल एडिशन के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ़्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200 nits की पीक ब्राइटनेस, 3480Hz PWM डिमिंग और DCI-P3 वाइड कलर गैमट ऑफ़र करती है। इसको TUV Rheinland से लो ब्लू लाइट, फ़्लिकर-फ़्री और सर्कैडियन-फ़्रेंडली होने का सर्टिफ़िकेशन मिला है।

प्रोसेसर: यह स्मार्टफ़ोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 SoC पर चलता है।

मेमोरी: नए स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। ये 6/128GB, 8/128GB और 8/256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- Xiaomi QLED TV X Pro 75 की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, Amazon और Flipkart से भी होगी बिक्री

कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50MP Light Fusion 400 मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा है, जबकि सामने की तरफ़ 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: इस डिवाइस में 5800mAh की बैटरी है और यह 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है (चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है)।

ओएस: यह Android 15 के साथ Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

अन्य फीचर्स: फोन में AI फ़ेस अनलॉक, इन-स्क्रीन फ़िंगरप्रिंट सेंसर, नैनो SIM 1 + हाइब्रिड (नैनो SIM या microSD), डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.1, 300% वॉल्यूम बूस्ट वाले डुअल स्पीकर, Dolby Atmos, Hi-Res, IP65+IP66 रेटिंग, IR ब्लास्टर, मल्टीफ़ोकल कैमरा सेटअप, हाई डेफ़िनिशन 4K रिकॉर्डिंग, AI ग्रुप सेल्फ़ी कैमरा, AI इमेजिंग असिस्टेंट, Smart Charging 2.0 और MIL-STD-810H सर्टिफ़िकेशन मिलते हैं।

कीमत और उपलब्धता

पढ़ें :- 3D कर्व्ड AMOLED FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 SoC और 16GB RAM के साथ POCO M8 5G भारत में लॉन्च, चेक करें- डिटेल्स

यह डिवाइस फ्रॉस्टेड व्हाइट, क्रिमसन रिज़र्व और कार्बन ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। इसकी आधिकारिक बिक्री 7 अप्रैल से mi.com और Flipkart पर शुरू होगी। कंपनी ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से किए गए ट्रांज़ैक्शन पर Rs 2000 की छूट दे रही है।

– 6/128GB – Rs 19,999

– 8/128GB – Rs 21,999

– 8/256GB – Rs 23,999

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...