1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Pad 2 टैबलेट इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा; अमेजन पर लैंडिंग पेज लाइव

Redmi Pad 2 टैबलेट इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा; अमेजन पर लैंडिंग पेज लाइव

Redmi Pad 2 Tablet Launching in India: भारतीय बाजार में लेटेस्ट Redmi Pad 2 टैबलेट की अगले सप्ताह एंट्री होने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस बीच अमेज़न पर अपकमिंग टैबलेट के लिए लैंडिंग पेज भी लाइव है। जिसमें डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के संकेत मिलते हैं। आइये Redmi Pad 2 से जुड़ी ताजा डिटेल्स को जान लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Redmi Pad 2 Tablet Launching in India: भारतीय बाजार में लेटेस्ट Redmi Pad 2 टैबलेट की अगले सप्ताह एंट्री होने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस बीच अमेज़न पर अपकमिंग टैबलेट के लिए लैंडिंग पेज भी लाइव है। जिसमें डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के संकेत मिलते हैं। आइये Redmi Pad 2 से जुड़ी ताजा डिटेल्स को जान लेते हैं-

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

Redmi Pad 2 टैबलेट को ‘बिल्ट फॉर मोर’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है, और इसे इस सप्ताह 5 जून 2025 को भारतीय यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। अमेज़न पर आने वाले डिवाइस के लैंडिंग पेज से पता चलता है कि यह लंबी बैटरी लाइफ, एंडलैस कैपसिटी के साथ दिखने में बेहतर और बड़ा डिस्प्ले, और हल्का और अधिक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर डिज़ाइन (फोन और लैपटॉप की तुलना में) पेश करेगा। टीज़र के अनुसार इस बार स्टाइलस सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

यूजर्स Redmi Pad 2 टैबलेट के लिए 4G+WiFi और WiFi-ओनली वेरिएंट की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि इन दोनों को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा दोनों को यूरोपीय EEC और UAE के TDRA सर्टिफिकेशन अथॉरिटी द्वारा भी प्रमाणित किया गया है। WiFi-ओनली वेरिएंट को सिंगापुर के IMDA और USA के FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था।

Redmi Pad 2 टैबलेट में डुअल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, हॉटस्पॉट, पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल जिसमें सिंगल कैमरा है, सेंट्रली-प्लेस्ड (जब लैंडस्केप में रखा जाता है) सेल्फी कैमरा, डॉल्बी एटमॉस-एन्हांस्ड क्वाड-स्पीकर सिस्टम, 3.5 मिमी ऑडियो-जैक और Xiaomi HyperOS 2.1 इसके प्रकट/अपेक्षित स्पेक्स हैं। चूंकि भारत में लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, इसलिए अगले तीन दिनों में टैबलेट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़े टीज़र अपडेट की उम्मीद की जा सकती है। टैबलेट के आधिकारिक लॉन्च के बाद, हम इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दे पाएंगे। तब तक हमारे साथ बने रहें।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...