1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने की योजना को रेखा कैबिनेट की मंजूरी, सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ

दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने की योजना को रेखा कैबिनेट की मंजूरी, सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने एक बड़े चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अहम कदम बढ़ाया है। सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शनिवार को हुई भाजपा सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गयी है। हालांकि, इस योजना के लिए सरकार ने कई शर्तें तय की हैं, जिनके पात्रों को ही योजना का लाभ मिल पाएगा। आइये जानते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Aadhaar Operator Vacancy 2026 : आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई

1. दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्डधारी होना जरूरी है जोकि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों का आर्थिक प्रमाण है।

2. महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की आयु 21 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। 60 साल की आयु पूरी करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी, क्योंकि 60 या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धि पेंशन मिलती है।

3. महिला समृद्धि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल पाएगा जो कम से कम पांच साल से दिल्ली की निवासी हैं। जो महिलाएं 5 साल से दिल्ली की मतदाता हैं और आपके आधार कार्ड और वोटर कार्ड पर दिल्ली का पता है। उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है।

4. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला के नाम से अपना बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। आधार और बैंक अकाउंट से फोन नंबर भी लिंक होना आवश्यक है।

पढ़ें :- चन्द्र ग्रहण से पहले देशभर में मंदिरों के कपाट बंद, ग्रहण के बाद होगी विशेष पूजा और प्रार्थना

5. महिला समृद्धि योजना के लिए भाजपा सरकार रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी कागजातों के साथ सरकारी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद जिन आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा उनके खाते में हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।

बता दें कि महिला समृद्धि योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो सरकारी सेवा (केंद्र, राज्य या निगम में सरकारी नौकरी) में हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, कोई महिला पेंशनभोगी है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं के परिवार में कोई इनकम टैक्सपेयर है उन्हें महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...