1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी पर टिकी रह गई सबकी आंखें, जीता सबका दिल..

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी पर टिकी रह गई सबकी आंखें, जीता सबका दिल..

आज 26 जनवरी पर देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर दूध बेचती हुई लड़की पर सबकी आंखे टिकी रह गई। पशुपालन और डेयरी विभाग की इस झांकी ने विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 26 जनवरी पर देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर दूध बेचती हुई लड़की पर सबकी आंखे टिकी रह गई। पशुपालन और डेयरी विभाग की इस झांकी ने विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पढ़ें :- प्लॉट आवंटन के मामले में कोर्ट ने सुनाई बंग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दस साल की सजा, बेटे को सात साल के लिए भेजा जाएगा जेल

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास के थीम पर आधारित पशुपालन और डेयरी विभाग की झांकी में बाइक पर सवार होकर एक लड़की दूध बेचती हुई नजर आयी। जो यह दर्शाती है कि खेती किसानी और पशुपालन अब सिर्फ पुरुषों का काम नहीं रहा। महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर दिलचस्पी ले रही हैं और बढ़िया मुनाफा कमा रही हैं।

स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास के थीम पर आधारित पशु पालन और डेयरी विभाग की झांती के आगे वाले हिस्से में दूध के बर्तन से बहते हुए श्वेत क्रांति 2.0 को दिखाया गया। साथ ही दुग्ध उत्पादन में भारत के अव्वल स्थान को भी दर्शा रहा है।

पढ़ें :- 'धुरंधर' ने पाकिस्तान में भी उड़ाया गर्दा, नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, शादियों में फिल्म के गाने

बीच वाले हिस्से में बछड़े के साथ पंढरपुरी भैंस को दिखाया गया। यह भारत की 70 से अधिक देसी नस्ल की भैसों में से एक है। वहीं इस झांकी में एक महिला किसान को इस भैंस की देखभाल करते हुए दिखाया गया। साथ में एक पशु चिकित्सक टीके के साथ नजर आ रहा है, जो भैंस को खुरपका और मुंहपके के रोग से बचाएगा। इतना ही नहीं पशुपालन की इस खूबसूरत झांकी में दो महिलाओं को पारंपरिक बिलोना विधि से घी मथते हुए भी दिखाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...