1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. RIL AGM 2024: रिलायंस जनरल मीटिंग में अंबानी ने Jio यूजर्स के लिए किए बड़े ऐलान

RIL AGM 2024: रिलायंस जनरल मीटिंग में अंबानी ने Jio यूजर्स के लिए किए बड़े ऐलान

Reliance Industries Annual General Meeting: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance Industries Annual General Meeting) हो रही है। इस मीटिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने जियो के मात्र 8 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही जियो के यूजर्स के लिए नई घोषणाएं भी की हैं। आइये जानते हैं कि मुकेश अंबानी ने जियो यूजर्स को कौन-कौन सी सौगात दी है- 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में जियो यूजर्स के लिए घोषणाएं

1- जियो यूजर्स को 100GB तक क्लाउड स्टोरेज मुफ्त देने की घोषणा की गयी है। क्लाउड स्टोरेज के साथ यूजर्स को अपने फोटो-वीडियो और सभी डिटिजल कंटेंट को सेफ तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, जिन यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज जरूरत होगी, उनके लिए किफायती कीमत पर सर्विस उपलब्ध होगी।

2- कंपनी इस साल दिवाली पर जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफ़र लॉन्च करने वाली है जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-संचालित एआई सर्विस हर जगह सभी के लिए उपलब्ध होंगी। यह एक शक्तिशाली और किफ़ायती सॉल्यूशन होगा।

3- जियो होम में नए फीचर्स का ऐलान किया गया है। JIO TV OS को सेटअप बॉक्स में लॉन्च किया गया है। AI के जरिए JIO सेटअप बॉक्स इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। HELLO JIO के जरिए सेटअप बॉक्स चलाना आसान बनाया गया है। JIO TV+ के जरिए 860 TV चैनेल मिलेंगे। JIO फोन कॉल AI लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से कॉल को TEXT में बदला जा सकेगा।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...