1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Attack : रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन अटैक, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

Russia Attack : रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन अटैक, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

  रूस और युक्रेन के ​बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच रशियां ने मंगलवार तड़के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइल हमला कर दिया। अचानक हुए इस इस हमले में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Attacks Kiev :  रूस और युक्रेन के ​बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच रशियां ने मंगलवार तड़के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइल हमला कर दिया। अचानक हुए इस इस हमले में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukrainian President Zelenskyy) ने इस हमले के बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- Russia Ukraine War : यूक्रेन ने Black Sea में डुबो दिया रशिया का जहाज, पुतिन ने बरसा दीं 27 मिसाइलें

यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

खबरों के अनुसार, ये हमला मंगलवार तड़के किया गया। इन हमलों में 8 लोगों की मौत राजधानी कीव में हुई है। जबकि चार लोग Oblast में मारे गए हैं। यूक्रेनी रेलवे के बोर्ड के अध्यक्ष Oleksandr Pertsovsky ने कहा है कि मृतकों में 6 यूक्रेनी रेलवे के कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें कहा कि रूसी सेना ने रात भर हुए हमलों में बड़ी संख्या में Jet-powered drone और Ballistic missiles का इस्तेमाल किया। इनसे कई इलाकों में रिहायशी और आम लोगों के इस्तेमाल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...