1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia-Ukraine War Live : भारत बोला- यूक्रेन-रूस संकट की तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर

Russia-Ukraine War Live : भारत बोला- यूक्रेन-रूस संकट की तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर

Russia-Ukraine War Live : यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24x7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia-Ukraine War Live : यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) विवाद पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति (Permanent Representative of India T.S. Tirumurti) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। टी.एस. तिरुमूर्ति (T.S. Tirumurti) ने कहा कि सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

इसी बीच यूक्रेन (Ukraine)ने देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India flight) को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

अब यूक्रेन ने किया पलटवार

यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...