1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia Ukraine War Live : रूस ने मिसाइलों से यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य अड्डे को उड़ाया

Russia Ukraine War Live : रूस ने मिसाइलों से यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य अड्डे को उड़ाया

Russia Ukraine News Live : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के तरफ से सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस (Russia) की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन (Ukraine) के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia Ukraine News Live : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के तरफ से सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस (Russia) की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन (Ukraine) के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं। रूसी द्वारा हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन सरकार ने कीव एयरपोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया है। रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति भयावह होती जा रही है।

यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है: रूस

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तरफ से घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।

यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

रूस के तरफ से जंग के एलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।

यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा: विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...