1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर किए ड्रोन अटैक , 8 लोगों की मौत

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर किए ड्रोन अटैक , 8 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से चल रहे विनाशक युद्ध में यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से चल रहे विनाशक युद्ध में यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है। यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में एक ड्रोन के एक इमारत पर हमला करने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट ,  मार्केट में हाहाकार

खबरों के अनुसार के  रूसी सेना द्वारा दागे गए ड्रोन ने ओडेसा के आवासीय क्षेत्र में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक पर हमला किया। हमले में 18 घर नष्ट हो गए। हमले वाली जगह पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हवाई सुरक्षा बलों ने लेनिनग्राद क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। यह फिनलैंड की खाड़ी की सीमा पर है, और शनिवार को बेलगोरोड क्षेत्र में एक दूसरे ड्रोन को नष्ट कर दिया।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ईरान द्वारा आपूर्ति किए गए शहीद ड्रोन का इस्तेमाल करके यह हमला किया गया है। इस हमले का कोई सैन्य अर्थ नहीं है और इसका उद्देश्य केवल लोगों को मारना था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...