1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बताया ‘महान देश’, बोले- इसे कहा जाना चाहिए वैश्विक महाशक्ति

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बताया ‘महान देश’, बोले- इसे कहा जाना चाहिए वैश्विक महाशक्ति

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने एक बार फिर भारत (India) की जमकर तारीफ की है और कहा कि भारत (India) और रूस (Russia) में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पुतिन ने भारत (India) को महान देश बताया औऱ कहा कि भारत (India) की आर्थिक तरक्की और इसकी विशालता को ध्यान में रखते हुए इसे वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने एक बार फिर भारत (India) की जमकर तारीफ की है और कहा कि भारत (India) और रूस (Russia) में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पुतिन ने भारत (India) को महान देश बताया औऱ कहा कि भारत (India) की आर्थिक तरक्की और इसकी विशालता को ध्यान में रखते हुए इसे वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूस के सोची शहर में वालदाई डिस्कशन क्लब (Valdai Discussion Club) नामक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कही।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

‘भारत-रूस के संबंध लगातार विकसित हो रहे’

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। भारत (India) एक महान देश हैं। यह आर्थिक विकास (Economic Development) के मामले में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी प्रमुख है। इसकी जीडीपी 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। रूस (Russia) और भारत के बीच सहयोग हर साल बढ़ रहा है।’ पुतिन ने सोवियत संघ (Soviet Union) के समय से भारत (India) के साथ रूस के रिश्तों पर बात की और दोनों देशों के रिश्तों को बेहद खास बताया। पुतिन ने कहा कि सोवियत संघ (Soviet Union) ने भारत (India) की आजादी में भी भूमिका निभाई थी।

पुतिन ने कहा कि ‘भारत को वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। यह डेढ़ अरब लोगों का देश है औऱ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसकी संस्कृति बेहद प्राचीन है और इसमें भविष्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं।’

पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...