1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. RussiaPresident Putin : रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा करेंगे

RussiaPresident Putin : रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा करेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (russia president putin) इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। खबरों के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय (China's Foreign Ministry) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

RussiaPresident Putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (russia president putin) इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। खबरों के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय (China’s Foreign Ministry) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (President Xi Jinping) से मुलाकात करेंगे।

पढ़ें :- World Book of Records London में अब नीतीश कुमार का बजा डंका, भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में दर्ज की एक अद्वितीय उपलब्धि

रूस ने एक बयान में यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि शी के निमंत्रण पर पुतिन चीन की यात्रा करेंगे। उसने कहा कि यह पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। दोनों बड़े देशों का विभिन्न लोकतंत्रों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है।

दोनों ही अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि पुतिन ने पश्चिमी देशों के उकसावे के कारण 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...