1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Safed Musli: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है सफेद मूसली

Benefits of Safed Musli: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है सफेद मूसली

सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल ताकत और इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों लिए भी सफेद मूसली फायदेमंद होती है। सफेद मूसली ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Safed Musli: सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल ताकत और इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों लिए भी सफेद मूसली फायदेमंद होती है। सफेद मूसली ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करती है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

डायबिटीज के मरीजों को वीकनेस और थकान लगती है सफेद मूसली से ताकत और ऊर्जा मिलती है। थकान कम होती है। सफेद मूसली में कई ऐसे गुण होते हैं, जो डायबिटीज जैसी बीमारियों में राहत दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, सूजन कम करने वाले और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह फाययदेमंद हो सकता है इसमें मौजूद तत्व खून में शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं और साथ ही पाचन को भी ठीक रखते हैं। जिससे पेट दर्द और दस्त जैसी परेशानियां दूर होती हैं।

इतना ही नहीं यह नवजात शिशु को दूध पिलाने वाली माताओं के लिए मददगार साबित हो सकती है, क्योंकि इससे दूध की मात्रा बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है।सफेद मूसली के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर या विशेषज्ञ से पूछकर ही करना चाहिए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...