1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. ‘Sailani Island’ Best Tourist Place : सैलानी आईलैंड को खूबसूरती के साथ Natural Beauty और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है

‘Sailani Island’ Best Tourist Place : सैलानी आईलैंड को खूबसूरती के साथ Natural Beauty और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी और ओंकारेश्वर बांध के किनारे स्थित, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास सैलानी आईलैंड है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

‘Sailani Island’ Best Tourist Place : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी और ओंकारेश्वर बांध के किनारे स्थित, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास सैलानी आईलैंड है। यह स्थान 5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और तीन तरफ से पवित्र नर्मदा जल से घिरा हुआ है। यह एकांत द्वीप शहर की सभी हलचल से दूर है और प्राकृतिक सुंदरता और जल गतिविधियों से भरा हुआ है।  बारिश के माह में सैलानी आईलैंड के नजारे पर्यटकों को खूब लुभाते है।

पढ़ें :- Camel Safari :  हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा

जंगल सफारी: पर्यटकों के लिए जंगल सफारी की व्यवस्था की जाती है, यह सफारी गाइडेड होती है ताकि सुरक्षा और जानकारी सुनिश्चित दी जा सके।

कैम्पिंग : सैलानी आईलैंड पर कैम्पिंग का भी विकल्प भी है। यहां कैम्पिंग करते हुए, आप तारों भरे आसमान के नीचे सो सकते और प्राकृतिक ध्वनियों का आनंद ले सकते हैं।

सैलानी टापू पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। खासकर इंदौर, बड़वाह, धार, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, खरगोन, बड़वानी सहित कई शहरों से टैक्सी या बस से पहुंच सकते हैं। वहीं देश के कई हिस्सों से एयर बस से भी इंदौर या भोपाल या फिर औरंगाबाद से टैक्स से आ सकते हैं।सैलानी और उसके आस-पास के क्षेत्र के जंगलों में प्रवेश पर प्रतिबंध है

पढ़ें :- छठ महापर्व पर भारतीय रेलवे का तोहफा, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...