1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. समय रैना ने RJ Mahvash संग धनश्री पर कसा तंज़, युजवेंद्र चहल का मजेदार रिएक्शन वायरल

समय रैना ने RJ Mahvash संग धनश्री पर कसा तंज़, युजवेंद्र चहल का मजेदार रिएक्शन वायरल

मोस्ट फेमस  कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इन दिनों  सोशल मीडिया पर एक  वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । बता दें जिसमें  समय रैना  आरजे महवश के साथ मिलकर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तंज कसा है।  वहीं इसी बीच युजवेंद्र चहल का भी मजेदार रिएक्शन लोगों के सामने वायरल हो रहा है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल का रिएक्शन शेयर किया है।  समय ने वायरल वीडियो में धनश्री वर्मा के तलाक से लेकर ‘राइज एंड फॉल’ शो तक का जिक्र किया हुआ है। आइए जानते हैं ......

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

मोस्ट फेमस  कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इन दिनों  सोशल मीडिया पर एक  वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । बता दें जिसमें  समय रैना  आरजे महवश के साथ मिलकर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तंज कसा है।  वहीं इसी बीच युजवेंद्र चहल का भी मजेदार रिएक्शन लोगों के सामने वायरल हो रहा है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल का रिएक्शन शेयर किया है।  समय ने वायरल वीडियो में धनश्री वर्मा के तलाक से लेकर ‘राइज एंड फॉल’ शो तक का जिक्र किया हुआ है। आइए जानते हैं ……

पढ़ें :- India's Got Latent Season 2 : समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में बातचीत हुई पर्सनल, पलटवार को लिया इस अंदाज में

धनश्री पर कसा तंज

बता दें कि समय रैना और आरजे महवश एक कॉस्मेटिक ब्रांड के फनी एड में साथ में नजर आए. इस दौरान आरजे महवश के सामने समय ने धनश्री वर्मा के तलाक पर तंज कसा। हालांकि समय और आरजे महवश ने धनश्री वर्मा का नाम तक नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से सीधा-सीधा लग रहा है कि वो धनश्री वर्मा की ही बात कर रहे हैं।  समय ने पहले राइज एंड फॉल का जिक्र किया।

एड में नहीं लिया नाम

समय ने कहा कि 2 महीने में मेरा राइज एंड फॉल हुआ. इस बात का इशारा धनश्री के उस कमेंट पर था जो धनश्री ने हाल ही में राइज एंड फॉल में कहा था. धनश्री ने कहा था कि शादी के 2 महीने बाद ही चहल ने मुझे धोखा दिया था. इसके बाद समय ने तलाक के बारे में भी बिना धनश्री का नाम लिए बात की. समय ने 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी का भी जिक्र किया और युजवेंद्र चहल की ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट भी एड में दिखाते नजर आते हैं. हालांकि इस दौरान एक भी बार समय ने धनश्री और युजवेंद्र चहल का नाम तक नहीं लिया।

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

युजवेंद्र चहल का रिएक्शन

इस एड के बाद समय ने युजवेंद्र चहल के साथ एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. ये स्क्रीनशॉट इस एड शूट के बाद लिया गया था. इस स्क्रीनशॉट को युजवेंद्र चहल ने रिशेयर करते हुए समय को टैग कर कहा कि एक और केस के लिए तैयार रहो. युजवेंद्र और समय की बॉन्डिंग ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है।

 

 

 

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने समय और रणवीर को लगाई फटकार, 3-3 लाख रुपये का जुर्माना, बोली- "ये किस तरह के यूथ आईकॉन है"

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...