1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sarva Pitru Amavasya 2025 : सर्वपितृ अमावस्या को इन जगहों पर दीप जलाकर दें पितरों को विदाई , अक्षय फल की होगी प्राप्ति

Sarva Pitru Amavasya 2025 : सर्वपितृ अमावस्या को इन जगहों पर दीप जलाकर दें पितरों को विदाई , अक्षय फल की होगी प्राप्ति

सर्व पितृ अमावस्या के दिन पित्रों का विसर्जन किया जाता है। आज सर्वपितृ अमावस्या मनायी जा रही है। मान्यता है कि जिन पितरों का तर्पण , पिंडदान, श्राद्ध नहीं हो पाया है, आज के दिन पूरे विधि विधान से उनको पिंडदान , श्राद्ध करने का नियम है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sarva Pitru Amavasya 2025 : सर्व पितृ अमावस्या के दिन पित्रों का विसर्जन किया जाता है। आज सर्वपितृ अमावस्या मनायी जा रही है। मान्यता है कि जिन पितरों का तर्पण , पिंडदान, श्राद्ध नहीं हो पाया है, आज के दिन पूरे विधि विधान से उनको पिंडदान , श्राद्ध करने का नियम है। पितरों को शांतिपूर्वक विदाई में आज के दिन सांयकाल में पवित्र स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष  दूर होता  है और जीवन में आने वाली बाधाओं से सुरक्षा मिलती है।

पढ़ें :- Sarva Pitru Amavasya 2025 : पितृ दोष से मुक्ति के लिए सर्व पितृ अमावस्या पर करें  ये काम , पितरों की नाराजगी होगी दूर

पवित्र नदियों में  दीपक प्रवाहित करना
अमावस्या की शाम को जलाशयों के किनारे दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को सद्गति, मोक्ष मिलता है। गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में दीपक प्रवाहित करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।

पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाना
अमावस्या की शाम को पीपल और बरगद के पेड़ केक नीचे दीपक जलाने से पितृ दोष नष्ट होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

दीपक जलाते समय ॐ पितृभ्यः शान्तिं भवतु या ॐ असुर्या पितृभ्यो नमः मंत्र का जप करना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...