1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र (former Rajasthan Governor Kalraj Mishra) की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा (Satyavati Mishra) का देर रात नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं।

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा। भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र (former Rajasthan Governor Kalraj Mishra) की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा (Satyavati Mishra) का देर रात नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। इलाज के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

12:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

सत्यवती मिश्रा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी अमित त्यागी का कहना है कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवासी स्थान पर दोपहर 12:30 बजे करीब किया जाएगा।

निधन की सूचना पर भाजपा के बड़े नेता पहुंचे

पूर्व राज्यपाल की धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए और वहां से पार्थिव शरीर को आवास पर ले आए हैं। बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना था।

पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...