1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी भारत की सरजमीं पर आज T20I में करेंगे डेब्यू’, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी भारत की सरजमीं पर आज T20I में करेंगे डेब्यू’, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज (India-Afghanistan T20 Series) का मंच सज चुका है। इस ऐतिहासिक सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जाने हैं। यह सीरीज ऐतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत को उन्हीं के घर पर होस्ट करने जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज (India-Afghanistan T20 Series) का मंच सज चुका है। इस ऐतिहासिक सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जाने हैं। यह सीरीज ऐतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत को उन्हीं के घर पर होस्ट करने जा रही है।  इस सीरीज का मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर रहने वाली है। सूर्यवंशी जहां जाते हैं, वहां लाइमलाइट चुरा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में आज रविवार, 13 सितंबर को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू होने वाला है?

पढ़ें :- IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंटरनेशनल मंच पर अपना पहला कदम वैसे तो जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रख दिया था, मगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अपना पहला मैच भारत में खेलने वाले हैं। ऐसे में यह पल वैभव सूर्यवंशी और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 6 ही मैच खेले हैं, जिसमें 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भारतीय सरजमीं पर पहली बार खेलने वाले हैं तो वह अपने इन रिकॉर्ड्स में चार चांद लगाना चाहेंगे। 15 साल के इस लेफ्टी बल्लेबाज ने भारतीय मैदानों पर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट के दौरान खूब तबाही मचाई है।

जानें कितने बजे शुरू होगा IND-AFG पहला टी20

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन का भी चयन हुआ है, जिन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया था, जहां सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। हालांकि अब सैमसन सूर्यवंशी के लिए खतरा नहीं है। देखना होगा कि अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन को मौका देती है तो वह कहां खेलेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...