1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Shiv Puja 2024 : सावन माह में शिव पूजा से दुष्ट ग्रह होते हैं शांत , ग्रह दोष कट जाते है

Sawan Shiv Puja 2024 : सावन माह में शिव पूजा से दुष्ट ग्रह होते हैं शांत , ग्रह दोष कट जाते है

भगवान शिव को समर्पित सावन मास में दुष्ट ग्रहों को शांत करने का उपाय लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना से अशुभ ग्रह भी शांत होते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Shiv Puja 2024 : भगवान शिव को समर्पित सावन मास में दुष्ट ग्रहों को शांत करने का उपाय लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना से अशुभ ग्रह भी शांत होते हैं। आइये जानते है ग्रह दोष समाप्त करने के उपायों के बारे में ।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम

शनि देव
 ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह माना गया है। इस माह में शिव की पूजा से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव की पूजा से शनि देव प्रसन्न होते हैं, जिससे शनि दोष शांत होता है।

राहु-केतु
 ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु (Rahu-Ketu) को पापी ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह जीवन अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं। राहु-केतु से ही कालसर्प दोष और पितृ दोष जैसे खतरनाक योग बनते हैं। जिनकी कुंडली में ये अशुभ योग होते हैं, उन्हें बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा के राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...