1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SBI PO Prelims Result 2026 Out : पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, जानें 1500 पदों के लिए कब होगी मुख्य परीक्षा?

SBI PO Prelims Result 2026 Out : पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, जानें 1500 पदों के लिए कब होगी मुख्य परीक्षा?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के करियर पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई पालियों में आयोजित की गई थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के करियर पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई पालियों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला प्रमुख चरण है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे।

पढ़ें :- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें वजह

एसबीआई पीओ भर्ती में कितने पद हैं?

एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति से जुड़े विषयों की परीक्षा ली गई थी। प्रारंभिक चरण के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सूची में रोल नंबर है तो आगे क्या होगा?

जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की सूची में शामिल हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इसलिए सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचना और कार्यक्रम पर नजर रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण से जुड़ी जानकारी बैंक के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पढ़ें :- वित्तीय अनियमितता मामले में घिरे कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं

कब होगी मुख्य परीक्षा?

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के पीडीएफ में बैंक ने मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख भी बताई है। नोटिस के मुताबिक, एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा संभावित रूप से 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आगे की जानकारी अभ्यर्थियों को एसएमएस/ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम कैसे देखें?

अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान चरणों की मदद से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

पढ़ें :- बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर

वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं।

वर्तमान रिक्तियां या भर्ती परिणाम से जुड़े सेक्शन को खोलें।

विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिस खोजें।

प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

परिणाम का दस्तावेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।

कंप्यूटर पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।

पढ़ें :- Raksha Bandhan Special : जब किडनी देकर बहन भाई को खींच लाई मौत के मुंह से, सुशीला बोलीं-भाई की जिंदगी बचाना मेरे जीवन का बड़ा सौभाग्य

सूची में रोल नंबर मौजूद होने पर अभ्यर्थी अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट माना जाएगा।

परिणाम डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...