1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. School Closed : जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 फरवरी तक विद्यालय को बंद,बीएसए ने दी जानकारी

School Closed : जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 फरवरी तक विद्यालय को बंद,बीएसए ने दी जानकारी

School closed‌ : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। जिसको देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। ‌ विद्यालय 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

School closed‌ : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। जिसको देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। ‌ विद्यालय 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों को भी दी गई है

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी (Basic Education Officer of Prayagraj Praveen Kumar Tiwari) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच बंद रहेंगे। जिनमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय शामिल है। यह आदेश ग्रामीण और नगर क्षेत्र के विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, अन्य समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त अंग्रेजी, हिंदी मध्यम विद्यालयों में 15 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होगी। ‌

शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय में समय से उपस्थित होकर डीबीटी, अपार आईडी जेनरेशन, आधार सीडिंग सहित अन्य विभागीय कर को पूरा करेंगे। इस आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए। इसकी जानकारी उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ प्रबंधक, प्रधानाध्यापक आदि को भी दी है।

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...