1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. God Particle Scientist Peter Higgs : गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले वैज्ञानिक पीटर हिग्स का  निधन , भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था

God Particle Scientist Peter Higgs : गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले वैज्ञानिक पीटर हिग्स का  निधन , भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन हो गया है। उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

God Particle Scientist Peter Higgs : नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन हो गया है। उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है। स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने मंगलवार को बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता (2013) और गॉड पार्टिकल (हिग्स बोसोन पार्टिकल) की खोज करने वाले वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। हिग्स ने 1964 में न्यू पार्टिकल (तथाकथित हिग्स बोसोन) की मौजूदगी की भविष्यवाणी की थी जिसकी पुष्टि 2012 में हुई थी।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

ब्रिटेन के पीटर हिग्स और बेल्जियम के फ्रांस्वा इंगलर्ट ने 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था। दोनों वैज्ञानिकों ने परमाणु से छोटे कणों के द्रव्यमान को समझाने की प्रक्रिया की सैद्धांतिक खोज की थी। हिग्स ने 1960 में ब्रह्मांड में मूलभूत पदार्थ की संरचना को लेकर एक प्रक्रिया का सुझाव दिया था। उन्होंने इस प्रक्रिया में एक कण हिग्स बोसोन का अनुमान लगाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...