1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SEBI Recruitment: सेबी ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

SEBI Recruitment: सेबी ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. सेबी ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बहाली के लिए भर्तियां निकाली है. जिन कैंडिडेट्स के पास इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

SEBI Recruitment: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. सेबी ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बहाली के लिए भर्तियां निकाली है. जिन कैंडिडेट्स के पास इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. सेबी के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है. कैंडिडेट्स जो भी सेबी के इस भर्ती के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे ऑनलाइन 13 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- राजस्थान: NEET परीक्षा के बाद तनाव में थी छात्रा, घर में मिली मृत, परिवार में पसरा मातम

पदों का विवरण 

सेबी के इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य स्ट्रीम, लॉ स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम एवं ऑफिशियल लैंग्वेज स्ट्रीम में 97 ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बहाली की जाने वाली है.

आयु सीमा 

कैंडिडेट्स जो भी सेबी के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनकी अधिकतम आयुसीमा 31 मार्च 2024 तक 30 वर्ष होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया 

सेबी में जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करेंगे, उनका चयन तीन फेज में किया जाएगा. फेज I एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें दो पेपर होंगे. जो भी उम्मीदवार फेज I की परीक्षा को पास करेंगे, वे फेज II परीक्षा के लिए शामिल होंगे. कैंडिडेट्स जो दोनों पेपरों की ऑनलाइन परीक्षा को पास करने में सफल होते हैं, तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क

कैंडिडेट्स जो भी अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का सूचना शुल्क देना होगा.

पढ़ें :- सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस, सुनवाई कल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...