1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का दूसरा गाना ‘Jaana Samjho Na’ released, कार्तिक आर्यन और तृप्ति की दिखी बेहतरीन केमिस्ट्री

‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का दूसरा गाना ‘Jaana Samjho Na’ released, कार्तिक आर्यन और तृप्ति की दिखी बेहतरीन केमिस्ट्री

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का मंगलवार को दूसरा गाना 'जाना समझो ना' रिलीज किया गया। जिसे लोगों का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का मंगलवार को दूसरा गाना ‘जाना समझो ना’ रिलीज किया गया। जिसे लोगों का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

गाने का टीजर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कार्तिक और तृप्ति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यहां तक कि गाने के आखिर में लिपलॉक किस भी है, जो सबका ध्यान खींच रहा है। गाने को सिंगर तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने अपनी आवाज से सजाया है।

लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य ने इसे कंपोज किया है। गाने के बोल आदित्य ने लिखे हैं। गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। यूट्यूब पर जारी होने के बाद इसे अब तक 17,28,411 व्यूज मिल गए हैं। फिल्म के पहले गाने टाइटल ट्रैक को दिलजीत दोसांझ के साथ पिटबुल ने मिलकर आवाज दी थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कल्सेकर भी नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...