1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारी बारिश की वजह से देश में मची तबाही, भूस्खलन से सात लोगों की मौत 82 लापता, युद्ध स्तर पर शुरु हुआ राहत बचाव कार्य

भारी बारिश की वजह से देश में मची तबाही, भूस्खलन से सात लोगों की मौत 82 लापता, युद्ध स्तर पर शुरु हुआ राहत बचाव कार्य

भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। यह भूस्खलन इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में हुआ है। इस हादसे में अभी तक सात लोग की मौत हो चुकी है। वही 82 लोग लापता है। हादसे के बाद से ही युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही वेस्ट जावा प्रांत में एक हफ्ते तक भारी बारिश सहित खराब मौसम की चेतावनी दी थी।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन (landslide) हो गया। यह भूस्खलन इंडोनेशिया (Indonesia) के वेस्ट जावा प्रांत में हुआ है। इस हादसे में अभी तक सात लोग की मौत (seven people died) हो चुकी है। वही 82 लोग लापता है। हादसे के बाद से ही युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (Meteorology, Climatology and Geophysics Agency) ने पहले ही वेस्ट जावा प्रांत में एक हफ्ते तक भारी बारिश सहित खराब मौसम की चेतावनी दी थी।

पढ़ें :- Indonesia Mosque Blasts : इंडोनेशिया मस्जिद में सीरियल ब्लास्ट में 54 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंडोनेशिया की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने आज बताया कि वेस्ट जावा प्रांत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई और 82 लोग लापता हो गए। एक इंडोनेशियाई अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन वेस्ट बांडुंग इलाके के एक गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या ज़्यादा है और उम्मीद जताई कि आज तलाशी और बचाव अभियान तेज़ किया जाएगा। स्थानीय कोम्पास न्यूज़ आउटलेट के अनुसार इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही वेस्ट जावा प्रांत (West Java Province) में एक हफ्ते तक भारी बारिश सहित खराब मौसम की चेतावनी दी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...