1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

Amritsar Airport : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास रविवार रात कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। जिसके बाद सात फ़्लाइट्स (जिनमें दो इंटरनेशनल फ़्लाइट्स भी शामिल थीं) को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Amritsar Airport : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास रविवार रात कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। जिसके बाद सात फ़्लाइट्स (जिनमें दो इंटरनेशनल फ़्लाइट्स भी शामिल थीं) को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी।

पढ़ें :- 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी ने कर ली तैयारी, अब विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में होगा बवाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जब रनवे एरिया के पास ड्रोन जैसी चीज़ों की हलचल देखी गई। इसके बाद तुरंत सुरक्षा इंतज़ाम किए गए और पंजाब पुलिस तथा अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रविवार रात एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन मंडरा रहे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक सभी फ़्लाइट ऑपरेशन्स रोक दिए गए।

उन्होंने बताया कि रनवे एरिया के पास ड्रोन जैसी चीज़ों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। डायवर्ट की गई फ़्लाइट्स में मलेशिया एयरलाइंस, इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट्स शामिल थीं।

पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत,  बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...