1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर कब होंगे चंद्रदेव के दर्शन और किस समय रखें खीर? जानिए सब कुछ

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर कब होंगे चंद्रदेव के दर्शन और किस समय रखें खीर? जानिए सब कुछ

Sharad Purnima 2024: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस साल 16 अक्टूबर, 2024 को पड़ रही है, जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव (चंद्रमा) के प्रकाश से अमृत की वर्षा होती है। ऐसे में रात के समय चंद्रमा के प्रकाश में खीर को रखा जाता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संसद का विशेष सत्र इसी माह बुला सकती है स​रकार: महिला आरक्षण और परिसीमन का बिल पास कराने की होगी कोशिश!

माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकने वाला अमृत शरीर को ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करता है। इस दिन खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रातभर रखा जाता है। अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में लोग ग्रहण करते हैं। इस खीर के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। हालांकि, शरद पूर्णिमा पर खीर को खुले आसमान के नीचे रखने का समय जान लेना भी बेहद जरूरी है।

ज्योतिष के विद्वानों ने बताया है कि वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर बुधवार की रात 7:59 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम 5:34 बजे तक मान्य रहेगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय शाम में 05:05 बजे पर होगा। इस दौरान खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की किरणों में खीर रखने का समय रात में 08:40 बजे से है।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...