1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sharadiya Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में ट्राई करें लौकी का हलवा, ये है बनाने का आसान तरीका

Sharadiya Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में ट्राई करें लौकी का हलवा, ये है बनाने का आसान तरीका

आज गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु हो गए है। आज के दिन घर में कलश की स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक व्रत उपवास भी रखते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु हो गए है। आज के दिन घर में कलश की स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक व्रत उपवास भी रखते है।अगर आप भी नौ दिनों तक व्रत रख रहे हैं तो भोग लगाने के लिए लौकी का हलवा ट्राई कर सकते है।इसे व्रत में खा भी सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लौकी का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

लौकी – 1
चीनी – 1 कप (100 ग्राम)
मावा/खोया – 1/2 कप (50 ग्राम)
दूध – 1 बड़ा कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
घी – 2 टेबल स्पून
सूखे मेवे – 2 टेबल स्पून

लौकी हलवा बनाने का तरीका

लौकी का हलवा सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है। लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को लें और उसे छील लें. जब लौकी छिल जाए तो उसे कद्दूकस कर लें और इसे एक तरफ रख दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर गैस पर गर्म करें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें और फ्राई करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जब लौकी फ्राई करने के दौरान हल्की भूरी दिखाई देने लगे तो उसमें एक बड़ा कप दूध डाल दें और पकाएं। इसे तब तक पकने दें जब तक कि दूध लगभग पूरी तरह से सूख न जाए। अब इसमें चीनी और मावा डालकर दोनों को लौकी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद हलवे को लगभग दस मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...