1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. buckwheat khichdi: कुट्टू की पूरी खा खाकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें व्रत में खाने वाली कुट्टू की खिचड़ी

buckwheat khichdi: कुट्टू की पूरी खा खाकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें व्रत में खाने वाली कुट्टू की खिचड़ी

व्रत में अधिकतर लोग कुट्टू की पूरी और फलाहारी आलू खाते है। अगर आप पूरी खा खाकर बोर हो गई हैं तो खास आपके लिए आज हम नवरात्रि व्रत स्पेशल फूड रेसिपी में लेकर आये है कुट्टू के आटे की खिचड़ी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

buckwheat khichdi:  व्रत में अधिकतर लोग कुट्टू की पूरी और फलाहारी आलू खाते है। अगर आप पूरी खा खाकर बोर हो गई हैं तो खास आपके लिए आज हम नवरात्रि व्रत स्पेशल फूड रेसिपी में लेकर आये है कुट्टू के आटे की खिचड़ी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पोषक तत्वों से भरपूर कुट्टू के आटे में मैंगनीज अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा इसमें फाइबर,प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए जरुरी होते है।

कुट्टू खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

एक कप साबुत कुट्टू
दो आलू
एक कटी हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा
एक छोटा चम्मच चीनी
मूंगफली
चार चम्मच घी
दो चम्मच सेंधा नमक
चार चम्मच तेल

कुट्टू खिचड़ी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

कट्टू की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप मीडियम फ्लेम पर पैन में मूंगफली को फ्राई करें। जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब कुट्टू को भी कई बार धोकर साफ कर लें। अब गैस पर गर्म होने के लिए पैन रखें और उसमें तेल डालें।

तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। अब आलू के टुकड़ों को डालकर फ्राई करें। अब इसमें मूंगफली पेस्ट, कुट्टू, नमक और चीनी डालें और ढककर 1 से 2 मिनट तक पानी डालकर पकाएं। आपका कट्टू का खिचड़ी खाने के लिए तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...