1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sheikh Hasina 5th Time PM: शेख हसीना पांचवीं बार संभालेंगी बांग्लादेश के पीएम की कुर्सी, आम चुनाव में दो तिहाई बहुमत

Sheikh Hasina 5th Time PM: शेख हसीना पांचवीं बार संभालेंगी बांग्लादेश के पीएम की कुर्सी, आम चुनाव में दो तिहाई बहुमत

Sheikh Hasina 5th Time PM: बांग्लादेश के 12वें आम चुनावों में पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) की पार्टी अवामी लीग ने 200 सीटों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। जिसके बाद शेख हसीना का पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालना तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Sheikh Hasina 5th Time PM: बांग्लादेश के 12वें आम चुनावों में पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) की पार्टी अवामी लीग ने 200 सीटों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। जिसके बाद शेख हसीना का पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालना तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि बांग्लादेश में शनिवार को हुई हिंसा के बाद रविवार को आम चुनाव (Bangladesh General Election) के लिए वोटिंग हुई। इस चुनाव में शेख हसीना ने गोपालगंज-3 सीट से 1986 के बाद आठवीं बार जीत हासिल की। उन्हें 2,49,965 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के उम्मीदवार एम. निजामुद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट ही मिल सके। इस चुनाव में विपक्षी जातीय पार्टी ने 10 सीटों का जीत हासिल की, जबकि 45 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।

इस चुनाव में पूर्व पीएम खालिदा जिया (Khaleda Zia) की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)  व उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बाद शेख हसीना की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)  के बहिष्कार के बीच हुए चुनाव की स्वीकार्यता से जुड़े सवाल पर शेख हसीना ने कहा कि उनके लिए महत्वपूर्ण यह है कि लोग इस चुनाव को स्वीकार करते हैं या नहीं। इसलिए वह विदेशी मीडिया की स्वीकार्यता की परवाह नहीं करती। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आतंकी पार्टी ने क्या कहा या नहीं कहा।’

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...