1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान से अटकी बांग्‍लादेशी पीएम तारिक रहमान की सांसे,घोंटा मीडिया का गला,कहा’-मुंह बंद रखो…

शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान से अटकी बांग्‍लादेशी पीएम तारिक रहमान की सांसे,घोंटा मीडिया का गला,कहा’-मुंह बंद रखो…

Bangladesh Media Censorship : बांग्‍लादेश  की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister of Bangladesh, Sheikh Hasina) ने बांग्‍लादेश जाने की घोषणा क्‍या कर दी? येन केन प्रकारेण चुनाव जीतकर बांग्‍लादेश का PM बनने वाले तारिक रहमान (PM Tarique Rahman) की कुर्सी डगमगाने लगी।

By santosh singh 
Updated Date

Bangladesh Media Censorship : बांग्‍लादेश  की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister of Bangladesh, Sheikh Hasina) ने बांग्‍लादेश जाने की घोषणा क्‍या कर दी? येन केन प्रकारेण चुनाव जीतकर बांग्‍लादेश का PM बनने वाले तारिक रहमान (PM Tarique Rahman) की कुर्सी डगमगाने लगी। तारिक रहमान सरकार (Tarique Rahman’s government) की बौखलाहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मीडिया का मुंह बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया। बांग्‍लादेश सरकार ने मीडिया संस्‍थानों को शेख हसीना (Sheikh Hasina) का बयान छापने से रोक दिया गया है। इस बाबत सेंसरशिप आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें :- शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनने की दी बधाई, बोलीं- उम्मीद है भारत-बांग्लादेश के रिश्ते और मजबूत होंगे

बता दें कि हिंसक विरोध प्रदर्शन में शेख हसीना (Sheikh Hasina) को अपदस्‍थ कर दिया गया। उसके बाद उन्‍होंने बांग्‍लादेश छोड़कर निर्वासित जीवन बिताने पर मजबूर हैं। न्‍यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ को दिए इंटरव्‍यू में शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने बांग्‍लादेश वापस लौटने की बात कही है। इसके बाद से ही तारिक रहमान की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार (Tarique Rahman government of Bangladesh) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister  Sheikh Hasina) के किसी भी बयान, भाषण या इंटरव्‍यू के प्रसारण और प्रकाशन पर अदालत द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा है कि वे अदालत के आदेशों का उल्लंघन न करें। सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी अपने बयान में कहा कि वर्ष 2024 में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने शेख हसीना के बयानों के प्रसारण पर रोक लगाई थी। इसके अलावा बांग्लादेश में ऐसे व्यक्ति, जिसे अदालत ने दोषी ठहराया हो और जो फरार घोषित हो, उसके बयान, इंटरव्यू या ऑडियो-वीडियो संदेश के प्रसारण पर भी कानूनी प्रतिबंध लागू हैं। सरकार ने मीडिया संस्थानों को इन सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

शेख हसीना का बांग्‍लादेश आने का ऐलान

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए गए शेख हसीना के इंटरव्‍यू को बांग्लादेश के कई मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित और प्रसारित किया। इसके बाद सरकार ने अदालत के आदेशों की याद दिलाते हुए मीडिया के लिए नई चेतावनी जारी की। उधर, लंदन स्थित वरिष्ठ बांग्लादेशी पत्रकार सैयद बदरुल अहसान ने शेख हसीना (Sheikh Hasina) के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बांग्लादेश लौटने का संकल्प इस बात का संकेत है कि वह अब भी देश की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेता बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि शेख हसीना स्वदेश लौटती हैं तो उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी देश की होनी चाहिए।

पढ़ें :- जीत के बाद तारिक रहमान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, भारत-बांग्लादेश संबंधों पर कह दी बड़ी बात

शेख हसीना कई जानलेवा हमलों का कर चुकी हैं सामना

सैयद बदरुल अहसान ने यह भी याद दिलाया कि शेख हसीना पहले भी कई जानलेवा हमलों का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1988 में चटगांव में उन पर हमला हुआ था, जबकि 2004 में ढाका में हुए ग्रेनेड हमले में भी वह निशाना बनी थीं। ऐसे में उनकी संभावित वापसी की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी होगी। बांग्लादेश में शेख हसीना (Sheikh Hasina) से जुड़े मामलों और उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर कानूनी तथा राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इन सब घटनाक्रमों के बीच तारिक रहमान सरकार ने मीडिया के लिए अदालत के निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...