1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Shooting in a pub in Canada : टोरंटो पब में गोलीबारी में 12 लोग घायल, संदिग्ध फरार

Shooting in a pub in Canada : टोरंटो पब में गोलीबारी में 12 लोग घायल, संदिग्ध फरार

कनाडा के टोरंटो शहर के एक पब में हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जबकि बंदूकधारी अभी भी फरार है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shooting in a pub in Canada : कनाडा के टोरंटो शहर के एक पब में हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जबकि बंदूकधारी अभी भी फरार है। खबरों के अनुसार, गोलीबारी शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.39 बजे शहर के स्कारबोरो टाउन सेंटर के पास स्थित पब में हुई। घटनास्थल पर मौजूद पैरामेडिक्स ने इस घटना को एक “गतिशील स्थिति” बताया तथा कहा कि चोटें मामूली से लेकर गंभीर तक हैं।

पढ़ें :- Top Hamas commander arrested : हमास का टॉप कमांडर गिरफ्तार, गाजा में घुसकर इजरायली कमांडो ने दबोचा 

खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है। घटना के बारे में अभी विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं हैं। टोरंटो पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ‘काले रंग का बालाक्लावा (मास्क) पहने हुए था’ और उसे ‘एक सिल्वर कलर की कार में भागते हुए’ देखा गया और वह अभी भी फरार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...