1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्यारोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे भागी नेपाल,अंडरवियर में मिला शव, फ्लैट में मिले $ex Toys , रडार पर नामचीन

व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्यारोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे भागी नेपाल,अंडरवियर में मिला शव, फ्लैट में मिले $ex Toys , रडार पर नामचीन

यूपी की राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट परिसर (Awadh Green Apartment Complex) में व्यवसायी शिवा शर्मा (Businessman Shiva Sharma) की हत्या की आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे (Live-in partner and model Shraddha Dubey) अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट परिसर (Awadh Green Apartment Complex) में व्यवसायी शिवा शर्मा (Businessman Shiva Sharma) की हत्या की आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे (Live-in partner and model Shraddha Dubey) अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है। अपार्टमेंट से कारोबारी को फेंकने का आरोप श्रद्धा पर लगा है। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में नीचे गिरा था। पुलिस ने श्रद्धा का फ्लैट खंगाला तो वहां से सेक्स ट्वायज, शक्तिवर्धक और नशीली दवाओं समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। कॉल डिटेल में कई नामचीन लोगों से संपर्क का पता चला था।

पढ़ें :- Video-28 साल की टीचर को 60 साल के प्रिंसिपल लेकर हुए फुर्र, नेपाल में रचाई शादी, शिक्षिका बोली- मैंने मर्जी से की शादी

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद मॉडल श्रद्धा दुबे (Model Shraddha Dubey) अपने पूर्व और एक साथी ड्राइवर के साथ ही कुछ अन्य लोगों से चौक इलाके में मिली। इसके बाद सीतापुर से बहराइच के रास्ते नेपाल भाग निकली। दोनों को नेपाल पहुंचाने में ड्राइवर आमिर (Driver Aamir) निवासी दुबग्गा और आलमबाग गढ़ी कनौरा (Alambagh, Garhi Kanaura) के रहने वाले दानिश की अहम भूमिका बताई जा रही है।

हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) की एक टीम सोमवार दोपहर दानिश और आमिर के घरों पर दबिश दी पर दोनों मिले नहीं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाईं। पुलिस के रडार पर कई बिल्डर और नामचीन लोग हैं। आशंका है कि इन्होंने श्रद्धा की मदद की। अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी व कैफे संचालक शिवा शर्मा (Chicken trader and café owner Shiva Sharma) की मौत हो गई।

केवल अंडरवियर में मिला था शव

शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। अपार्टमेंट के नीचे उनका शव केवल अंडरवियर में मिला था। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से चलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। शिवा एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहे थे। पीड़ित मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से श्रद्धा उसकी बहन समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

आपत्तिजनक व नशीली वस्तुएं जांच को भेजी

पुलिस और फोरेंसिक ने श्रद्धा के प्लैट से मिली तमाम नशीली वस्तुएं, उत्तेजनावर्धक वस्तुएं, दवाएं जांच के लिए भेजी है। पुलिस को फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। श्रद्धा ने हजरतगंज कोतवाली में कुछ महीने पहले व्यवसायी रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने व्यवसायी रिजवान के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल थी। इस मामले में श्रद्धा के खिलाफ वसूली के आरोप लगे थे कि उसने रुपये ऐंठने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

नेपाल है श्रद्धा का मुफीद ठिकाना

नेपाल श्रद्धा की मुफीद पनाहगाह है। पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा से जुड़े कई लोगों ने बताया कि श्रद्धा का अकसर नेपाल आना जाना रहता था। वहां के कई लोगों से वह संपर्क रही है। इसके अलावा कई नामचीन इवेंट कंपनी के संचालकों और स्टेज-फैशन शो कराने वाले नामचीन लोगों श्रद्धा के करीबी थे। उनका श्रद्धा से अकसर मिलना जुलना था। पुलिस की रडार पर इवेंट कंपनी संचालक और स्टेज-फैशन शोर कराने वाले भी रडार पर हैं।

पढ़ें :- Nepal News: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सड़के और बिजली आपूर्ति हुई ध्वस्त, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...