1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2025 : सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह बदलने वाली है चाल , जानें इन राशियों का क्या होगा हाल

Shukra Gochar 2025 : सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह बदलने वाली है चाल , जानें इन राशियों का क्या होगा हाल

वैभव, प्रेम, सौंदर्य ,समृद्धि  और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह की चाल बदलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2025 : वैभव, प्रेम, सौंदर्य ,समृद्धि  और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह की चाल बदलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है। शुक्र हमारे जीवन को  प्रभावित करता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 31 मई को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगा जो कि खास माना जा रहा है।  आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष राशि
मेष राशि के जातकों इस गोचर के दौरान क्रोध और घमंड से बचना होगा और अपने आप पर नियं,ण करना होगा। विनम्रता से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लागों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेरेंगी। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यों को मन लगाकर करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को व्यावसायिक जीवन में दबाव महसूस हो सकता है। उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। खर्चे बेकाबू हो सकते हैं, जो बाद में तनाव का कारण बनेंगे। इस समय वित्तीय संतुलन साध कर चलें।

कन्या राशि
कन्या राशि के  जातकों को व्यापार में सावधानी रखना होगा। इस गोचर काल में अपने व्यवहार में सौम्यता लाना जरूरी होगा। किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचें और मनमुटाव को बढ़ने से रोकें।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में खटास और मानसिक तनाव ला सकता है। लाभ के अवसरों में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पारिवारिक तनाव और प्रोफेशनल प्रतिद्वंद्विता ला सकता है। जीवनसाथी से अनबन की स्थिति भी बन सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। “धैर्य और विवेक से काम लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...