1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar : शुक्र के राशि परिवर्तन से चमकेगी किस्मत , धन से भरा रहेगा घर  

Shukra Gochar : शुक्र के राशि परिवर्तन से चमकेगी किस्मत , धन से भरा रहेगा घर  

धन वैभव के देवता शुक्रदेव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। ज्योतिष ग्रंथों  के अनुसार, शुक्र देव को सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2024: धन वैभव के देवता शुक्रदेव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। ज्योतिष ग्रंथों  के अनुसार, शुक्र देव को सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक बताया गया है। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

पंचांग के अनुसार, शुक्रदेव 22 अगस्त को शुक्र नक्षत्र और 24 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 22 अगस्त 2024 को शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। जबकि, 24 अगस्त की रात 1:24 पर कन्या राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। मौजूदा समय में शुक्र, सिंह राशि में विराजमान हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शुक्र गोचर वृद्धि देने वालर होगा। जातकों को धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। रुठे हुए आपसे मिलेंगे आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आने वाला दिन कई नए अवसरों के साथ रहेगा। अगर कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वो जल्द ही पूरा हो सकता है। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांस बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि
25 अगस्त से शुक्र ग्रह मकर राशि के जातकों पर मेहरबान होने वाले हैं। इस राशि के जातकों को जल्द कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। कामकाज में तरक्की के साथ धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आने सवाले दिनों में आप कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के संबंध मजबूत होगा।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...