1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Side effects of eating figs: अस्थमा के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंजीर

Side effects of eating figs: अस्थमा के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंजीर

अंजीर में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating figs:  अंजीर में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते है। पर क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

गर्मियों में अंजीर का अधिक सेवन करने से कंजंक्टिवाइटिस, राइनाइटिस और एनाफिलेक्टिक शॉक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अस्थमा के पेसेन्ट को अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए।

साथ ही जिन लोगो को लीवर से संबंधित दिक्कतें हो उन्हें भी अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए। अंजीर के बीज लीवर को नुकसान पहुंचाते है। अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन और पेट में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा जिन लोगो को किसी प्रकार की एलर्जी या फिर खून की कमी है ऐसे लोगो  को अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए।

अगर अंजीर खाने से होने वाले फायदों के बारे में बात करें तो ठंड के मौसम में इसे खाना फायदेमंद होता है। इसे खाने से वेट कम होता है। अगर अंजीर को दूध में उबाल कर पिया जाए तो इम्यूनिटी बेहतर होती है और नींद भी अच्छी आती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...