HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin Care Routine: सोने सा दमकता चेहरे के लिए किचन में रखी इन चीजों से सुबह सुबह धुले फेस, चंद दिनों में दिखेगा फर्क

Skin Care Routine: सोने सा दमकता चेहरे के लिए किचन में रखी इन चीजों से सुबह सुबह धुले फेस, चंद दिनों में दिखेगा फर्क

मार्केट में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्टों के इस्तेमाल से कई लोगो को किसी न किसी प्रकार की स्किन समस्याएं हो सकती है। तो चलिए फिर जानते है किचन में मौजूद किन किन चीजों को अपने फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Skin Care Routine: सोने सा चमकता और निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए कई महिलाएं मार्केट में उपलब्ध महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और फेसवॉश का इस्तेमाल करती है। कई महिलाओं को नहीं जानती उनके घर के किचन में मौजूद कई चीजों से ही वो अपने चेहरे पर निखार और ग्लो ला सकती है। बिना किसी साइड इफेक्ट के।

पढ़ें :- Summer Skin Care: गर्मियों में ग्लोईंग और बेदाग चेहरे के लिए लगाएं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताएं ये फेसपैक

मार्केट में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्टों के इस्तेमाल से कई लोगो को किसी न किसी प्रकार की स्किन समस्याएं हो सकती है। तो चलिए फिर जानते है किचन में मौजूद किन किन चीजों को अपने फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते है।

Wash your face in the morning with these things kept in the kitchen

Image Source Google

बेसन सबसे बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। इसका उबटन भी चेहरे के लिए काफी बेहतरीन होता है। रंगत तो निखरती ही है बल्कि चेहरा में चमक और गंदगी भी साफ हो जाती है। पुराने समय में महिलाएं नहाने और मुंह धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती थी। बेसन से चेहरा धोने के लिए एक चम्मच बेसन लें इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। अब इसमें पानी डालें और ये पेस्ट अपने चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। फिर चेहरा धो ले। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

दही भी बहुत ही अच्छा क्लींजर का काम करता है। दही को चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए किया जाता है। दही से चेहरा एक्सफोलिएट करता है। इसलिए दही का यूज आप अपने चेहरे को साफ करने के लिए कर सकती है।

शहद बेहतरीन मॉइस्जराइजर और क्लींजर का काम करता है। शहद को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो सकता है। इसके लिए चेहरे को पहले हल्का पानी लगा कर साफ करें। इसके बाद एक चम्मच शहद चेहरे पर लगा लें। अब हल्के हाथों से इसे मलें। फिर चेहरा धो लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...