1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Tomato face pack: सर्दियों में स्किन पड़ जाती है काली, तो टमाटर का फेसपैक लगाने से मिलेगा ग्लोईंग और निखरा हुआ चेहरा

Tomato face pack: सर्दियों में स्किन पड़ जाती है काली, तो टमाटर का फेसपैक लगाने से मिलेगा ग्लोईंग और निखरा हुआ चेहरा

शरीर के साथ साथ टमाटर स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर का सेवन करने या चेहरे पर लगाने से स्किन को कई फायदे मिलते है। स्किन के लिए टमाटर काफी फायदा करता है। साथ ही त्वचा से जुड़ी अन्य परेशानी टमाटर से दूर करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शरीर के साथ साथ टमाटर स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर का सेवन करने या चेहरे पर लगाने से स्किन को कई फायदे मिलते है। स्किन के लिए टमाटर काफी फायदा करता है। साथ ही त्वचा से जुड़ी अन्य परेशानी टमाटर से दूर करता है। टमाटर चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम  भी करता है। टमाटर में विटामिन सी और कई पोषक तत्व होते हैं। आपके चेहरे पर हुई टैनिंग टमाटर लगाने से कम हो सकती है । इतना ही नहीं यह त्वचा के छिद्र को कसने में मदद करता है। टमाटर लगाने से मुंहासों की समस्या कम होती है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

आप चेहरे पर ग्लो के लिए टमाटर का फेसपैक ट्राई कर सकती है। आप टमाटर और एलोवेरा जेल का फेसपैक लगा सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच ताजा टमाटर का रस लें। इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट का इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। इसे फेस पैक को त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।

इसके अलावा आप टमाटर और बेसन का फेसपैक ट्राई कर सकते है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच टमाटर का रस, 3 चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही की जरूरत होगी। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

आप इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट की एक मोटी परत अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। ये आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

2 बड़े चम्मच टमाटर के गूदे में बराबर मात्रा में दही मिलाएं। इसमें ताजे नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम

आप टमाटर और शहद का फेसपैक भी ट्राई कर सकते है। इसके लिए दो बड़े चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच शहद में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...