कार खरीदने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। स्कोडा अपने ग्राहकों के लिए शानदार डील लेकर आई है। स्कोडा की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
Skoda Car Discount : कार खरीदने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। स्कोडा अपने ग्राहकों के लिए शानदार डील लेकर आई है। स्कोडा की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी अपनी इन्वेंट्री क्लियर करने के उद्देश्य से सेडान और SUV पोर्टफोलियो पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस Discount का लाभ ग्राहक Cash Discount, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट लाभ और Loyalty Incentives के रूप में उठा सकते हैं।
कोडिएक के स्पोर्ट लाइन वेरिएंट पर बचत
Skoda Kodiaq: सबसे बड़ा डिस्काउंट प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा की इस फ्लैगशिप गाड़ी पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। कोडिएक के स्पोर्ट लाइन वेरिएंट पर ₹5 लाख तक का लाभ मिलेगा। इसके L&K सिलेक्शन पर ₹2.50 लाख तक और लाउंज वेरिएंट पर लगभग ₹1.50 लाख की बचत की जा सकती है।
कुशाक मोंटे कार्लो
Skoda Kushaq: मिड-साइज एसयूवी पर भारी डील हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा को टक्कर देने वाली कुशाक के अलग-अलग मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स हैं।
कुशाक के मोंटे कार्लो और प्रेस्टीज जैसे टॉप वेरिएंट्स पर ₹3 लाख तक की बचत की जा सकती है, जबकि 2026 मॉडल पर ₹1.40 लाख तक के फायदे मिल रहे है।
कायलाक
कायलाक के सिग्नेचर और सिग्नेचर+ वेरिएंट्स पर ₹75,000 तक की छूट उपलब्ध है। हालांकि, इसके ऑटोमैटिक वर्जन पर डिस्काउंट की राशि थोड़ी कम रखी गई है।