1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Skoda Kylaq : स्कोडा काइलैक के वेरिएंट्स और कीमतों का हुआ ऐलान , शुरू हुई बुकिंग

Skoda Kylaq : स्कोडा काइलैक के वेरिएंट्स और कीमतों का हुआ ऐलान , शुरू हुई बुकिंग

स्कोडा ऑटो इंडिया काइलैक की बुकिंग शुरू कर दी है।  कंपनी ने काइलैक की वैरिएंट-वाइज कीमतों की भी घोषणा की। स्कोडा की पहली सब-4 मीटर एसयूवी के बेस ट्रिम की कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Skoda Kylaq : स्कोडा ऑटो इंडिया काइलैक की बुकिंग शुरू कर दी है।  कंपनी ने काइलैक की वैरिएंट-वाइज कीमतों की भी घोषणा की। स्कोडा की पहली सब-4 मीटर एसयूवी के बेस ट्रिम की कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। काइलैक की डिलीवरी 27 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। स्कोडा ने यह भी कहा कि पहले 33,333 ग्राहकों को 3 साल का मानक रखरखाव पैकेज मिलेगा।

पढ़ें :- Lexus ES 500e Electric Sedan : भारत में लॉन्च हुई लेक्सस ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान ,10 एयरबैग,  मसाज वाली सीट्स के साथ जानें फीचर्स

वेरिएंट और कीमत
Skoda Kylaq 4 वेरिएंट-  Classic, Signature, Signature+ और Prestige में पेश की गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है। वहीं अन्य वेरिएंट्स की कीमतें 9.59 लाख रुपए से लेकर 14.40 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक हैं।

इंजन
इस गाड़ी में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दो ट्रांसमिशन विकल्प एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। Skoda का कहना है कि Kylaq 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 10.5 सेकंड में हासिल कर सकती है।

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

पढ़ें :-  Honda 0 Alpha Electric SUV : होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर की दिखी झलक, बड़ी तैयारी शुरू हुई  
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...