1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Smartphone Color : स्मार्टफोन का कलर बयां करता है आपकी पर्सनालिटी, जानें आपके फोन का रंग क्या बताता है…

Smartphone Color : स्मार्टफोन का कलर बयां करता है आपकी पर्सनालिटी, जानें आपके फोन का रंग क्या बताता है…

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने ग्राहकों की पसंद के हिसाब से अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश करती है। यह फोन कम से कम दो कलर वेरिएंट में ज़रूर होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन के कलर की पसंद आपकी पर्सनालिटी को भी दर्शाता है। Color Meaning नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक अलग-अलग फोन कलर उसके यूज़र के बारे में कुछ कहते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Smartphone Color : स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने ग्राहकों की पसंद के हिसाब से अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश करती है। यह फोन कम से कम दो कलर वेरिएंट में ज़रूर होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन के कलर की पसंद आपकी पर्सनालिटी को भी दर्शाता है। Color Meaning नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक अलग-अलग फोन कलर उसके यूज़र के बारे में कुछ कहते हैं।

पढ़ें :- ChatGPT को टक्कर देने आ गया नया एआई टूल; जानें क्या हैं खूबियां

स्मार्टफोन के कलर बहुत कुछ कहते हैं..

काले कलर का फोन (Black color Phone) : इस कलर को चुनने वालों को अपने फोन के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं हो सकती है। इन लोगों के लिए फ़ोन सिर्फ काम की डिवाइस है।

सफेद कलर का फोन (White color Phone) : इस कलर को चुनने वालों को सादगी पसंद होती है, उन्हें सिर्फ केवल अपने बेसिक फंक्शन के लिए अपने फोन की ज़रूरत होती है।

ग्रे/सिल्वर कलर का फोन (Grey/Silver color Phone) : न्यूट्रल कलर ग्रे के यूज़र सादगी पसंद है। ऐसे व्यक्ति अपने फोन को सिर्फ एक ज़रूरी टूल के रूप में देखते हैं।

पढ़ें :- सिर्फ 4,166 रुपये में मिल रहा पर्सनल एसी; तपती-चुभती गर्मी से हर जगह मिलेगी राहत

गोल्ड कलर का फोन (Golden color Phone) : इस कलर को चुनने वाले लोग पैसा, स्टेटस और मटिरियल चीज़ों की इच्छा रखते हैं। ये लोग अक्सर आर्थिक रूप से सफल होते हैं और यह सुनिश्चित करना पसंद करते हैं कि अन्य लोगों को इसके बारे में पता चले।

नीले कलर का फोन (Blue color Phone) : इस कलर को चुनने वाले अक्सर शांत और रिजर्व स्वभाव के होते हैं। वे खुद पर ध्यान आकर्षित करना नहीं चाहते हैं, और कोई कदम उठाने से पहले किसी स्थिति के बारे में गहराई से सोचते हैं।

लाल कलर का फोन (Red color Phone) : लाल एक बोल्ड कलर है जो अलग दिखता है। इस कलर के फोन को भावुक और एनर्जेटिक व्यक्तियों के लिए एक आम पसंद है जो एक्शन में रहना पसंद करते हैं।

बैगनी कलर का फोन (Purple color Phone) : बैंगनी कलर का फोन बहुत कम आता है, लेकिन बहुत से लोग अपने फोन के लिए बैंगनी, पर्पल या इंडिगो कलर चुनते हैं। इस कलर के फोन वाले लोग अक्सर रचनात्मक, कल्पनाशील और रहस्यमय होते हैं।

पीले कलर का फोन (Yellow color Phone) : पीले कलर के फोन को आमतौर पर नहीं चुना जाता है, लेकिन यह सबसे वाइब्रेंट ऑप्शन में से एक है। अक्सर आशावादी और दिल के अच्छे लोग पीला फोन चुनते हैं। ये लोग खुशमिजाज होते हैं, इसलिए लोग उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हरे कलर का फोन (Green color Phone) : यह एक अनोखा फोन कलर है, लेकिन यह वार्म कलर की तरह ध्यान आकर्षित नहीं करता है, जो लोग शांत स्वभाव के होते हैं और ड्रामा से बचना पसंद करते हैं और इसके बजाय जीवन में सकारात्मक चीजों पर फोकस करते हैं। वे हरा फोन चुनते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...