1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tokyo Narita Airport : जापान के नारिता एयरपोर्ट पर मलेशियाई एयरलाइंस के इंजन से निकला धुआं, रनवे को करना पड़ा बंद

Tokyo Narita Airport : जापान के नारिता एयरपोर्ट पर मलेशियाई एयरलाइंस के इंजन से निकला धुआं, रनवे को करना पड़ा बंद

जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित Narita Airport के रनवे को उस समय बंद करना पड़ा जब गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tokyo Narita Airport :  जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित Narita Airport के रनवे को उस समय बंद करना पड़ा जब गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया। खबरों के अनुसार, इस घटना के बाद संबंधित रनवे को जांच के लिए बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:40 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि एयरपोर्ट पर एक विमान के इंजन से काले धुएं जैसा कुछ निकलता दिखाई दे रहा है। नारिता एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस घटना के बाद रनवे ‘ए’ को बंद कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।

पढ़ें :- Portugal 'Burqa Law' : पुर्तगाल में लागू 'बुर्का कानून', नियम तोड़ा तो देना होगा भारी जुर्माना

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह विमान Malaysia Airlines का यात्री विमान था, जो उड़ान भरने के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसके इंजन में कुछ समस्या आ गई, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान में कुल 160 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...