1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझ रही हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला, ये हैं इसके लक्षण और बचाव

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझ रही हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला, ये हैं इसके लक्षण और बचाव

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेर कुशा कपिला हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इसके बारे में कुशा कपिला ने इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डिप्रेशन एक आम मूड डिसऑर्डर है जिससे दुनिया भर में कई लोग पीड़ित हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन (high functioning depression) से जूझ रही हैं। इसके बारे में कुशा कपिला ने इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डिप्रेशन एक आम मूड डिसऑर्डर है जिससे दुनिया भर में कई लोग पीड़ित हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार लगभग 28 करोड लोग पूरी दुनिया में डिप्रेशन से पीड़ित हैं और पुरुषों की तुलना में महिलाएं डिप्रेशन का शिकार अधिक होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन (high functioning depression) के लक्षण रेगुलर डिप्रेशन जैसे ही होते हैं लेकिन थोड़े हल्के होते हैं। इनका असर रोजमर्रा के काम पर नहीं पड़ता है। ऐसे लोग अंदर से भले ही काफी स्ट्रगल कर रहे हो लेकिन अपने काम, रिलेशनशिप और सोशल लाइफ पर ध्यान देते रहते हैं।

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन (high functioning depression) के लक्षण

हमेशा उदास या हताश महसूस करना।
फेवरेट काम में दिलचस्पी खत्म होना।
खाने और नींद की आदतों में बदलाव।
खुद को हर चीज के लिए दोषी मानना।
फोकस करने में दिक्कत और चीजें भूल जाना।
हमेशा थकान महसूस करना और एनर्जी की कमी।
अकेले रहना या समाज से दूरी बनाना।
बेवजह रोने का मन करना और चिड़चिड़ापन।

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन (high functioning depression) से बचने के उपाय

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी

खुली हवा में वॉक करना और योग जैसे एक्टिविटी मददगार हो सकती हैं।
हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
निगेटिविटी से खुद को दूर रखें।
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।
अपनी फीलिंग्स किसी भरोसेमंद इंसान से खुलकर बताएं।
कुकिंग, म्यूजिक सुनना या किताबें पढ़ना आपके मूड को बेहतर बना सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...