1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

यूपी (UP) के गाजियाबद जिले (Ghaziabad District) के गोविंदपुरम क्षेत्र (Govindpuram Area) से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि 1 जुलाई 2025 को हुई इस घटना का CCTV फुटेज अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू (Software Engineer Daughter-in-law) किस तरह अपनी सास को पीट रही है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) के गाजियाबद जिले (Ghaziabad District) के गोविंदपुरम क्षेत्र (Govindpuram Area) से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि 1 जुलाई 2025 को हुई इस घटना का CCTV फुटेज अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू (Software Engineer Daughter-in-law) किस तरह अपनी सास को पीट रही है। उसने अपनी सास को घसीटते हुए दीवार पर पटका और बेरहमी से पीटा।

पढ़ें :- 'मटन खाकर बटन...' गाने पर बार बालाओं का डांस, नोट देते मुखिया पति का VIDEO वायरल

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई। सास-ससुर लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वायरल वीडियो के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने 18 IPS अफसरों का किया तबादला, प्रीतिबाला गुप्ता को ATS एसपी बनाया, सतीश कुमार को SSF का जिम्मा

हालांकि, जब सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर मामले को लेकर चर्चा होने लगी तब पुलिस हरकत में आई। अब गोविंदपुरम थाने (Govindpuram Police Station) में आकांक्षा और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...