1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:मछलियों की सुरक्षा के लिए छोड़ा था करंट, उसी की चपेट में आकर युवक की मौत

सोनौली:मछलियों की सुरक्षा के लिए छोड़ा था करंट, उसी की चपेट में आकर युवक की मौत

मछलियों की सुरक्षा के लिए छोड़ा था करंट, उसी की चपेट में आकर युवक की मौत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर टोला, भारिया गांव में रविवार सुबह करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश साहनी (पुत्र विक्रम साहनी) के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय

जानकारी के अनुसार प्रकाश अपने खेत में पानी चलाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने करीब पांच एकड़ भूमि में मछली पालन और खेती कर रखी थी। मछलियों की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगे कंटीले तारों में बिजली प्रवाहित की गई थी। आशंका है कि उसी बिजलीयुक्त तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रकाश को मेहनती और मिलनसार युवक बताते हुए उसकी असमय मौत पर गहरा दुख जताया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...