1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी, सुंदरीकरण गेट ढहने से दर्दनाक मौत

सोनौली:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी, सुंदरीकरण गेट ढहने से दर्दनाक मौत

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी, सुंदरीकरण गेट ढहने से दर्दनाक मौत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विकास खंड के ग्राम सभा शेष फरेन्दा में कथित तौर पर घटिया निर्माण और लापरवाही का खामियाजा एक मासूम बच्चे को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। गांव की पोखरी पर सुंदरीकरण के नाम पर बनाया गया गेट अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक मासूम मलबे के नीचे दब गया। हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पोखरी के सुंदरीकरण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई होती, तो शायद एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...