1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बैजू यादव के नेतृत्व में गरजी सोनौली—अंबेडकर जयंती पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, ‘जय भीम’ से गूंजा पूरा कस्बा!

बैजू यादव के नेतृत्व में गरजी सोनौली—अंबेडकर जयंती पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, ‘जय भीम’ से गूंजा पूरा कस्बा!

बैजू यादव के नेतृत्व में गरजी सोनौली—अंबेडकर जयंती पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, ‘जय भीम’ से गूंजा पूरा कस्बा!

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: “घर-घर जाएंगे, संविधान का दीप जलाएंगे” के बुलंद नारों के साथ निकली इस विशाल बाइक रैली ने एक जनआंदोलन का रूप ले लिया।

पढ़ें :- जब 2023 में महिला आरक्षण बिल सभी दलों ने पास करवा ही दिया है तो विरोध का सवाल ही नहीं उठता : डिंपल यादव

इस पूरे आयोजन के केंद्र में रहे बैजू यादव, जिन्होंने अपने दमदार नेतृत्व से रैली को नई ऊर्जा और दिशा दी।

कार्यक्रम की शुरुआत रामजानकी चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर बैजू यादव द्वारा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे टैक्सी स्टैंड से शुरू हुई रैली जब सड़कों पर उतरी, तो हर तरफ सिर्फ जोश और जनसैलाब नजर आया।

सीमा तक गूंजा ‘जय भीम’

रैली रामजानकी चौक से होते हुए भारत-नेपाल सीमा (नोमेंस लैंड) तक पहुंची और फिर एसएसबी रोड पर जाकर सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते “जय भीम” के नारों से माहौल गूंजता रहा।

पढ़ें :- यूपी में रिचार्ज करने से लेकर स्मार्ट मीटर की हर समस्या के निस्तारण के लिए घर-घर चलेगा अभियान

युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने इस रैली को और भी भव्य बना दिया।

बैजू यादव बने आकर्षण का केंद्र

इस पूरे आयोजन में बैजू यादव की सक्रियता और नेतृत्व सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

हर मोड़ पर उनका जोश, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का उनका संकल्प साफ नजर आया।

बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी

पढ़ें :- यूपी शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू,एआई कैमरों से लैस कंट्रोल कमांड रूम से होगी सघन निगरानी

रैली में मोहनलाल गौतम, बिष्णु बौद्ध, दिनेश गौतम, राजेंद्र बौद्ध, बिपिन गौतम, राजेश्वर बौद्ध, अनमोल गौतम, पशुपति वर्मा, दुर्गा दीवाना, सीबी बौद्ध, गोलू बौद्ध, रामचंद्र बौद्ध, प्रदीप राव, विजय यादव, सभासद राम अचल, राजकुमार नायक, नीरज गुप्ता, बबलू सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संकल्प और संदेश

यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक मजबूत संकल्प था।

लोगों ने एक स्वर में कहा—संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।

सोनौली में इस बार अंबेडकर जयंती सिर्फ मनाई नहीं गई, बल्कि बैजू यादव के नेतृत्व में एक नई जागरूकता की लहर बन गई।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल रंग लाई: चंचाई माता मंदिर छठ घाट सुंदरीकरण का भव्य शुभारंभ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...