1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू,एआई कैमरों से लैस कंट्रोल कमांड रूम से होगी सघन निगरानी

यूपी शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू,एआई कैमरों से लैस कंट्रोल कमांड रूम से होगी सघन निगरानी

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के तरफ से आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के तरफ से आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी।

पढ़ें :- यूपी में रिचार्ज करने से लेकर स्मार्ट मीटर की हर समस्या के निस्तारण के लिए घर-घर चलेगा अभियान

उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल कमांड रूम में दो दर्जन से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीनों एवं एआई कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी। यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग के तरफ से परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आधुनिक निगरानी तंत्र को अपनाया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा को पूर्ण ईमानदारी एवं नियमों के अनुरूप दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। आयोग के तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का तबादला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...