1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता को सोनिया गांधी ने दिया आश्वासन, बोलीं-बेटा आप परेशान मत हो, हम आपको न्याय दिलाएंगे

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता को सोनिया गांधी ने दिया आश्वासन, बोलीं-बेटा आप परेशान मत हो, हम आपको न्याय दिलाएंगे

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता, महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ बुधवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं। सोनिया गांधी से मिलने के बाद पीड़िता ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है ये अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम आपको न्याय दिलाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता, महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ बुधवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं। सोनिया गांधी से मिलने के बाद पीड़िता ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है ये अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम आपको न्याय दिलाएंगे। दोनों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) के आंखें नम थी। पीड़िता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से भी मिलना चाहती हूं और उन्हें अपना दुख दर्द बताना चाहती हूं क्योंकि मेरा है कौन? मैं इन्ही लोगों से अपना दुख बता सकती हूं। लेकिन राहुल भैया का सामने से फोन आया, उन्होंने मुझे न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड होने पर भड़के, बोले-बलात्कारियों को ज़मानत और पीड़िता के साथ अपराधियों सा व्यवहार, ये कैसा न्याय है?

पढ़ें :- Unnao Rape Case : सोनिया गांधी के आवास पर पहुंची रेप पीड़िता, कहा- मैं उनसे मिलता चाहती हूं

पीड़िता की बहन ने भी लगाया ये आरोप

पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि कुलदीप सेंगर ने मेरे बड़े पापा को फिर पिता को मरवाया इसके बहन के साथ गलत काम किया। इसके बाद भतीजी (दुष्कर्म पीड़िता) के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले चाचा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया। बहन ने बताया कि अभी कुलदीप जेल से बाहर नहीं आए इससे पहले ही उनके लोग धमकियां देने लगे हैं अब खतरा मंडरा रहा है। पिता की हत्या में पहले से जमानत पर चल रहे लोग खुले आम धमका रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...