1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. South Africa Bus Accident :  दक्षिण अफ्रीका में पुल से 165 फीट गहरे गड्डे में गिरी बस , 45 की मौत

South Africa Bus Accident :  दक्षिण अफ्रीका में पुल से 165 फीट गहरे गड्डे में गिरी बस , 45 की मौत

दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब यात्रियों से भरी बस पुल से 165 फीट गहरे गड्डे में गिर गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

South Africa Bus Accident  : दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब यात्रियों से भरी बस पुल से 165 फीट गहरे गड्डे में गिर गई। अचानक हुए इस हादसे में  45 यात्रियों की मौत हो गई। बचाव अभियान गुरुवार देर शाम तक चलता रहा। बताया जाता है कि मलबे के बीच से मारे गए कुछ लोगों तक पहुंचना मुश्किल था।

पढ़ें :- भारतीय मूल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, महज 23 साल की उम्र में बने एल्सट्री और बोरेहमवुड के मेयर

हादसे में सिर्फ आठ साल की एक बच्ची जीवित बची है। खबरों के अनुसार, बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

यह हादसा उस समय हुआ जब बस एक बैरियर से टकरा गई और गड्डे में गिरते ही उसमें आग लग गई। बस बोत्सवाना (Botswana) देश के ईस्टर (Easter) तीर्थयात्रियों को लेकर दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी लिम्पोपो प्रांत (Limpopo Province) के एक शहर मोरिया ले जा रही थी।

परिवहन मंत्री का बयान
घटना स्थल पर पहुंचीं परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा ने ‘दुखद बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना’ व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार शवों को वापस भेजने में मदद करेगी और दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच कराएगी।

पढ़ें :- पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि 'वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...