1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

SECL Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इन पदों के योग्य और भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट secl-sil.in के जरिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • कुल पद: 1425
  • पदों का विवरण: अप्रेंटिस
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 350 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 1075 पद

महत्वपूर्ण तिथियां 

इक्षुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन 27 फरवरी तक या उससे पहले कर सकते हैं। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले नीचे दी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा 

इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 13 फरवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चूका हो।

पात्रता 

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए 4 साल की डिग्री और तकनीशियन ट्रेनी के लिए इंजीनियरिंग की प्रासंगिक स्ट्रीम/ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ट्रेनी के रूप में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की तारीख से 5 साल पहले अपनी इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

चयन प्रक्रिया 

इन पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की भर्ती परीक्षा नहीं ली जाएगी। अभ्यर्थियों की डिग्री और वरीयता के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...